19 Apr 2024, 07:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजू सैमसन ने लपका हैरान कर देने वाला कैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 3:08PM | Updated Date: Aug 4 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट इतिहास में हमें कई ऐसे अद्भुत कैच देखने को मिले हैं जिनका जिक्र अब तक होता रहता है। इन्हीं के बीच एक कैच भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का भी शुमार हो गया है, जिसे देख क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। सैमसन ने यह कैच दक्षिण अफ्रीका में चल रही पिटोरिया में ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में अफ्रीका ए टीम के बल्लेबाज ड्वेन प्रीटोरियस का लपका। 
 
क्रिकेट इतिहास में हमें कई ऐसे अद्भुत कैच देखने को मिले हैं जिनका जिक्र अब तक होता रहता है। इन्‍हीं के बीच एक कैच भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का भी शुमार हो गया है, जिसे देख क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। सैससन ने यह कैच दक्षिण अफ्रीका में चल रही पिटोरिया में ट्राई सीरीज के 5 वे पुकाबले में अफ्रीका ए टीम के बल्‍लेबाज ड्वेन प्रीटोरियस ने लीया। 
 
स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल जब अफ्रीका की पारी का 26वां ओवर फेंकने आए तो उन्होंने पहली ही गेंद पर प्रीटोरियस को अपनी फिरकी में फंसा लिया। युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर प्रीटोरियस ने लेग साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया। इस दौरान प्वाइंट पर खड़े संजू सैमसन ने पीछे की ओर भागते हुए शानदार डाई लगाई और कैच लपक लिया। 
 
संजू सैमसन ने अच्छी फिल्डिंग के साथ-साथ बल्ले से भी दम दिखाया। उन्होंने भारत ए के लिए 68 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत टीम दक्षिण अफ्रीका ए को हराने में कामयाब रही। दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए के सामने 267 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम ने 1 विकेट रहते हासिल कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »