23 Apr 2024, 17:57:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

OMG! विराट कोहली के बल्‍ले की कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 12:44PM | Updated Date: Aug 4 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और कप्‍तान विराट कोहली कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वनडे क्रिकेट में वह अपने शानदार प्रदर्शन के बूते शीर्ष पर काबिज हैं। रनों का पीछा करने के मामले में उनका कोई सानी नजर नहीं आता। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस एमआरएफ बैट से विराट कोहली खेलते हैं, उसकी कीमत क्या है? 

क्रिकविज की खबर के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान ए ग्रेड इंग्लिश विलो बैट का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत 20000 हजार रुपए है। इसी कीमत दाने या विलो की सतह पर लाइनों की संख्या के अनुपात में होती है। बैट पर पड़ी लाइनों से यह मालूम चलता है कि वह कितना पुराना है। जितना बैट में जितने ज्यादा दाने होंगे उतना ही बेहतर उससे शॉट खेला जाएगा। आम तौर पर बैट में दानों की रेंज 6-12 की होती है। लेकिन जो बल्ला कोहली इस्तेमाल करते हैं, उसमें यह 8-12 है। इससे पता चलता है कि कप्तान विराट कोहली के बैट की कीमत 17000 रुपये के रेंज में ही है।
 
विराट कोहली ने शुरुआत बीडीएम के बल्ले से की थी। इसके बाद वह नाइकी का बल्ला इस्तेमाल करने लगे। अब वह एमआरएफ से करार के बाद उसके लोगो वाले बैट से खेलते हैं। अब बात विराट कोहली के बैट की ब्रैंड वैल्यू की करते हैं। एमआरएफ कंपनी विराट कोहली को उनके बैट पर अपना लोगो लगाने के लिए 8 करोड़ रुपए देती है। हालांकि एमसीसी के नए नियमों के मुताबिक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना बल्ला बदलना पड़ेगा। जबकि विराट कोहली के बल्ले का साइट तय किए गए नियमों के मुताबिक ही है।
 
गौरतलब है कि फिलहाल विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। पहला टेस्ट भारत ने 304 रनों से जीता था। दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर हो रहा है। हालांकि इस मैच में कप्तान कोहली पहली पारी में फ्लॉप रहे और सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »