25 Apr 2024, 18:39:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पति की इस कामयाबी से झूम उठीं अजिंक्‍य रहाणे की 'राधिका', देखें VIDEO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 11:31AM | Updated Date: Aug 4 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 413 रन बना लिए हैं। पहले दिन भारत ने चेतेश्वर पुजारा (133) और अजिंक्‍य रहाणे (132) के बेहतरीन शतकों की बदौलत भारत ने 344 रन का मजबूत स्कोर बना लिया था। वहीं, रहाणे ने अपने 39वें टेस्ट में नौवां शतक बनाया। रहाणे को लंबे समय से एक अदद शतक का इंतजार था क्योंकि उनका पिछला शतक आठ अक्टूबर 2016 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था। दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया, दर्शक दीर्घा में बैठी उनकी पत्नी राधिका खुशी से झूम उठीं। बीसीसीआई ने भी उनका ये वीडियो शेयर किया। अजिंक्य रहाणे ने मैच में टेस्ट करियर की 9वीं सेन्चुरी लगाई। दिलचस्प बात ये है कि रहाणे ने 9 शतकों में से 6 शतक विदेशी धरती पर लगाए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »