29 Mar 2024, 11:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को एक दिन में मिली तीन-तीन खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 4:37PM | Updated Date: Aug 3 2017 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के लिए तीन अगस्त का दिन उनके जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया है। इस एक ही दिन में पुजारा को तीन-तीन खुशखबरी हासिल हो गई। पुजारा गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो यह उनका 50वां टेस्ट था। पुजारा ने अपने 50वें टेस्ट का जश्न अपना 13वां शतक बनाकर मनाया। उनकी इस दोहरी खुशी में तीसरी खुशी उस समय जुड़ गई जब दिल्ली में अर्जुन अवार्ड समिति ने उनका नाम प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित कर दिया।
 
एक खिलाड़ी के लिए इससे बढ़कर क्या हो सकता है कि उसे एक ही दिन में तीन खुशियां हासिल हो जाएं। पुजारा ने अपने 50 टेस्ट की 84वीं पारी में 4000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली। पुजारा ने इस मैच से पहले तक 49 टेस्टों में 52.18 के औसत और 12 शतकों तथा 15 अर्धशतकों सहित 3966 रन बनाए थे। पुजारा ने गाले में पहले टेस्ट में 153 रन बनाये थे जो उनके करियर का 12वां शतक था और अब उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ दिया और 4000 रन पार कर लिए। 29 वर्षीय पुजारा इस कीर्तिमान पर पहुंचने वाले 15वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पुजारा ने अपना टेस्ट करियर अक्टूबर 2010 में बेंगलुरू में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »