20 Apr 2024, 16:23:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केएल राहुल ने किया ऐसा कमाल जो सचिन-गांगुली भी नहीं कर पाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 3:23PM | Updated Date: Aug 3 2017 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच आज से कोलंबो में खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार शुरूआत की है। शिखर धवन ने भी  37 गेंदों पर तेज तर्रार 35 रन बनाए। लेकिन पहले सेशन के हीरो रहे केएल राहुल जिन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाने के साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। 
 
राहुल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा छह अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। राहुल से पहले भारतीय क्रिकेट में सिर्फ 2 बल्लेबाज ही लगातार 6 बार टेस्ट क्रिकेट अर्धशतक लगा पाए हैं, वो हैं गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़। विश्वनाथ ने 30 दिसंबर 1977 से 16 अक्टूबर 1978 के बीच ये कारनामा किया। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 26 नवंबर 1997 से लेकर 18 मार्च 1998 के बीच ये कारनामा किया। जबकि केएल राहुल ने 4 मार्च 2017 से 03 अगस्त 2017 के बीच ये रिकॉर्ड बनाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »