20 Apr 2024, 19:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने उसैन कहा- क्रिकेट खेलना हो तो मेरे पास आ जाना, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 2:17PM | Updated Date: Aug 3 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अपने अपने ट्विटर अकाउंट पर चैंपियन धावक उसैन बोल्ट के लिए एक शुभकामना संदेश का एक वीडियो अपलोड किया है। बता दें कि उसैन बोल्ट इस सप्ताह अपने करियर की आखिरी रेस के लिए ट्रैक पर उतरने वाले हैं। लेकिन इससे पहले उन्हें विराट कोहली से खास शुभकामनाएं मिली हैं। 
 
इस वीडियो में विराट पहले बोल्ट को बधाई देते हैं, फिर कहते हैं कि अगर बोल्ट अब क्रिकेट खेलने का मन बनाते हैं तो वो जानते हैं कि विराट को कहां मिलना है। विराट का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। विराट इस वीडियो में कह रहे हैं, 'उसैन बोल्ट आप हमेशा ही चैंपियन धावक रहेंगे। मेरी ओर से आपकी बहुत सारी शुभकामना। अगर अब आप क्रिकेट खेलने का मन बना रहे हैं, तो मेरा पता आप जानते हैं। गौरतलब है कि उसैन बोल्ट इसी हफ्ते अपने करियर की अंतिम रेस में भागीदारी करने वाले हैं। 
 
फर्राटा की दोनों स्पर्धाओं के वर्ल्ड रिकॉर्ड बोल्ट के नाम पर दर्ज हैं। ओलिंपिक की 100 मीटर स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ समय उनके नाम पर है। इन खेलों में उन्होंने 9.63 सेकंड का समय निकाला था। जबकि 9.58 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड उन्होंने 2009 बर्लिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्थापित किया था। 
 
इसी तरह 200 मीटर में ओलिंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उन्होंने 2008 बीजिंग में किया था। तब उन्होंने 19.30 सेकेंड का समय निकाला था. 19.19 का विश्व रिकॉर्ड समय उन्होंने 2009 बर्लिन विश्व चैंपियनशिप में दर्ज कराया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »