28 Mar 2024, 16:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के इस दिग्‍गज खिलाड़ी की पत्नी हैं टीम इंडिया की दीवानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 10:21AM | Updated Date: Aug 3 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। दुनिया के महान स्पिन बॉलर रहे मुथैया मुरलीधरन की पत्नी भारत की जीत पर खुश होती हैं। हाल ही में टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद मधीमलार रामामूर्ति ने एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले क्रिकेट में जरा भी रुचि नहीं थी। हालांकि मुरली के संन्यास के कुछ समय पहले उनकी क्रिकेट में रुचि जागी, लेकिन उन्हें टीम इंडिया की जीत में ज्यादा मजा आता है।
 
दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे और टेस्ट विकेट लेने वाले मुरलीधरन ने 2005 में चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी मधीमलार रामामूर्ति से शादी की थी। भारतीय होने के कारण वे टीम इंडिया को उतना ही पसंद करती हैं जितना श्रीलंका टीम को। गाले में हुए पहले टेस्ट के दौरान वे मैच देखने पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने ये बात कहीं थीं। मधीमलार ने बताया कि उनके 10 साल के बेटे को भी क्रिकेट में काफी रुचि है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »