24 Apr 2024, 08:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गरीबों को 365 दिन तक फ्री में खाना खिलाएंगे गौतम गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 10:17AM | Updated Date: Aug 3 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को चाहे भले ही टीम में मौका ना मिल रहा हो, लेकिन वह सामाजिक तौर पर भलाई के काम करके हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहते हैं। गंभीर ने अब वे ऐसा काम कर रहे हैं जिसने उनको गरीबों का मसीहा बना दिया है। उन्होंने अपनी संस्था एक आशा के जरिए गरीबों के लिए 365 दिन चलने वाला निशुल्क भोजनालय शुरू किया है। रोजाना सैकड़ों लोग गंभीर की इस संस्था में आकर अपनी भूख मिटाते हैं। इसको लेकर गौतम ने तीन ट्वीट किए हैं। 
 
पहले ट्वीट में एक फोटो डाली है, जिसमें निशुल्क भोजन कराने का समय और जगह के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही गौतम ने लिखा है वर्ल्ड कप जीत लिया, आईपीएल जीत लिया, प्रतिद्वंद्वियों को हरा दिया। अब समय दिल जीतने और भूख को हराने का। इन ट्वीट्स के बाद गौतम ने लोगों को भोजन कराते हुए एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, दिल में सहानुभूति, हाथ में प्लेट है और लबों पर प्रार्थना कि कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए। ट्वीट के बाद गौतम ने एक वीडियो डाली और लिखा 365 दिन, 52 हफ्ते 12 महीने, कई भूखे और एक आशा। गंभीर के इस प्रयास को सोशल साइट्स पर खूब सराहा जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »