29 Mar 2024, 16:46:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2nd test- दूसरे दिन का खेल खत्‍म, श्रीलंका का स्‍कोर- 50/2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 10:06AM | Updated Date: Aug 4 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 कोलंबो। चेतेश्वर पुजारा (133) और अजिंक्‍य रहाणे (132) के जोरदार शतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन (54), रिद्धिमान साहा (67) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 70) के अर्धशतकों के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को नौ विकेट पर 622 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 
 
श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 50 रन बना लिए। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 572 रन पीछे है। श्रीलंका की पारी में गिरे दोनों आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने झटके। अश्विन ने श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर डाला और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। 
 
अश्विन ने उपुल तरंगा (0) को दूसरे ही ओवर में लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया और फिर दूसरे ओपनर दिमुथ करूणारत्ने (25) को अजिंक्‍य रहाणे के हाथों लपकवा दिया। अश्विन ने 38 रन पर दो विकेट लिए। स्टंप्स के समय कुशल मेंडिस 16 और कप्तान दिनेश चांडीमल आठ रन बनाकर क्रीज पर थे। 
 
इससे पहले भारत ने इस तरह लगातार दूसरे टेस्ट में 600 का स्कोर बनाया। भारत ने गाले टेस्ट की पहली पारी में 600 रन बनाए थे और यहां उसने 622 के आंकड़े पर अपनी पारी घोषित कर दी। भारत का श्रीलंका की जमीन पर यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने जुलाई 2010 में कोलंबो में ही श्रीलंका के खिलाफ 707 रन का स्कोर बनाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »