29 Mar 2024, 07:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच इंडिया के निशान पर होंगे ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 2:41PM | Updated Date: Aug 2 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। सिंहलीज क्लब मैदान पर 3 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच तीन क्रिकेट टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, विराट कोहली तथा गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन व रवींद्र जडेजा के निशाने पर कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड होंगे। हो सकता है कि उमेश यादव को अपने 100 विकेट के लिए आखिरी मैच या उसके बाद भी इंतजार करना पड़े। 
 
चेतेश्वर पुजारा - पुजारा का यह 50वां टेस्ट होगा और इसके साथ ही उनके पास टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने का मौका रहेगा। वे 49 टेस्टों में 52.18 के औसत और 12 शतकों तथा 15 अर्धशतकों सहित 3966 रन बना चुके हैं। इससे पहले भारत के 14 बल्लेबाज चार हजार या अधिक रन बना चुके हैं। 
 
शिखर धवन -  शिखर का यह 25वां टेस्ट होगा। शिखर ने गाले टेस्ट में 190 रन बनाए थे, जो उनके कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। 
 
उमेश यादव - यादव के खाते में 32 टेस्टों में 90 विकेट हैं और 100 विकेट का आंकड़ा पूरा करने के लिए उन्हें 10 विकेट की जरूरत है।  
 
रविचंद्रन अश्विन - अश्विन अपने कॅरियर में अब तक 50 टेस्टों में 1950 रन बनाने के अलावा 279 विकेट ले चुके हैं। यदि वह कोलंबो टेस्ट में 50 रन बना जाते हैं, तो उनके नाम 2000 रन और 200 विकेट का डबल हो जाएगा। कपिल देव (5248 रन और 434 विकेट), अनिल कुंबले (2506 रन और 619 विकेट) और हरभजन सिंह (2224 रन और 417 विकेट) को ही यह उपलब्धि हासिल हुई। 
 
विराट कोहली - भारतीय कप्तान विराट कोहली कोलंबो टेस्ट में खेलने के साथ ही कॅरियर की 100वीं पारी पूरी कर लेंगे। विराट ने अब तक 58 टेस्टों की 99 पारियों में 4603 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।  
 
रवींद्र जडेजा - दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज जडेजा दो विकेट लेते ही वह 150 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे। जडेजा की इस समय 31 टेस्टों में 148 विकेट हैं। भारत के सुभाष गुप्ते ने 36 टेस्टों में 149 रवि शास्त्री ने 80 टेस्टों में 151 विकेट लिए थे।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »