20 Apr 2024, 21:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास - मात्र 28 गेंद में ठोंक दिया तूफानी शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 11:58AM | Updated Date: Aug 2 2017 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंगलोर। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट के एक मैच में एक नया रिकॉर्ड बन गया। ग्रुप-ए के एक मैच में सिटी जिमखाना के प्रोलू रविंद्र ने महज 28 गेंद में तूफानी शतक ठोंक दिया। उन्होंने अपनी पारी में 58 गेंदों में 144 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 छक्के और 7 चौके लगाए। उनकी पारी की बदौलत सिटी जिमखाना ने महज 403 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिटी जिमखाना की 404 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी जयदूर क्लब 229 के स्कोर पर ढेर हो गई। इसी के साथ सिटी जिमखाना को 175 रनों से जीत हासिल हुई। तूफानी शतक लगाने वाले प्रोलू रविंद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »