25 Apr 2024, 23:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोच बनते ही शास्त्री ने कोहली और धौनी के बीच शुरू कर दी नई जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 4:58PM | Updated Date: Aug 1 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री ने फिर से विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच में विवाद बढ़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल शास्‍त्री ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी की फिर से तुलना शुरू कर दी है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी शास्‍त्री ने ऐसा ही किया था। जिसके बाद कोहली और धौनी के बीच दूरी बन गई थी। 

शास्‍त्री ने कोहली और धौनी की तुलना करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह धौनी महान कप्तान हैं, लेकिन विराट कोहली उनकी उपलब्धियों की बराबरी कर सकते है। उन्‍होंने कहा कि कोहली ने एक महान खिलाड़ी के साथ-साथ एक सफल कप्तान बनने का पूरा गुण मौजूद है। 
 
गौरतलब हे कि रवि शास्त्री जब टीम इंडिया के टीम निर्देशक थे उस समय उन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी के बीच विवाद बढ़ा दिया था। शास्त्री के कार्यकाल के दौरान टीम दो खेमों में बंटती नजर आई थी। शास्त्री के कार्यकाल में ही धौनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट की न केवल कप्तानी छोड़ी थी, बल्कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया।
 
उस दौरान मीडिया में रवि शास्‍त्री और महेंद्र सिंह धौनी को लेकर खबर आई थी कि दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। शास्त्री जब टीम के निदेशक थे उस समय ड्रेसिंग रूम का भी माहौल ठीक नहीं माना जाता था। हालांकि शास्‍त्री कई बार साफ कर चुके हैं कि धौनी और उनके बीच विवाद जैसी कोई बात नहीं रही है। कप्तान के रूप में शास्त्री धौनी की तारीफ भी कर चु‍के हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »