19 Apr 2024, 05:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

41 की उम्र में इस खिलाड़ी ने T-20 में बना दिया यह रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 4:35PM | Updated Date: Aug 1 2017 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्‍लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा कारनामा किया है। पॉल टी-20 क्रिकेट में सेन्‍चुरी लगाने वाले सबसे ज्‍यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके 41 वर्षीय कॉलिंगवुड ने टी-20 क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी बनाई है। रविवार को नेटवेस्‍ट टी-20 ब्‍लास्‍ट में उन्‍होंने डरहम की ओर से खेलते हुए वारसेस्‍टरशायर के खिलाफ नाबाद 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 60 गेंदों में 10 चौके और चार छक्‍के लगाए। दूसरे ही ओवर में विकेट गिरने के बाद कॉलिंगवुड बल्‍लेबाजी के लिए आए थे। यह मैच वारसेस्‍टर में खेला गया। 
 
अपनी इस पारी के साथ ही कॉलिंगवुड टी-20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर ग्रीम हिक को पीछे छोड़ा। हिक ने वारसेस्‍टरशायर के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली थी। रविवार को शतक लगाते वक्त कॉलिंगवुड की उम्र 41 साल 65 दिन थी जबकि हिक ने 41 साल 37 दिनों में यह कारनामा किया था। इन दोनों के अलावा दुनिया में किसी अन्य बल्लेबाज ने 40 की उम्र पार करने के बाद टी20 क्रिकेट में यह कीर्तिमान हासिल नहीं किया।
 
उनकी शानदार पारी की बदौलत डरहम ने 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि कॉलिंगवुड का शतक भी उनकी टीम को हार से नहीं बचा सका। वारसेस्‍टरशायर ने 18.1 ओवरों में महज 2 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरतलब है कि कॉलिंगवुड का इंग्‍लैंड की ओर से खेलते हुए रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावी रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »