16 Apr 2024, 15:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया की इस ऑलरांडर खिलाड़ी के लिए आई बड़ी बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 2:49PM | Updated Date: Aug 1 2017 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आॅलराउंडर हरमनप्रीत कौर कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड में होने वाली आगामी महिला सुपर लीग से बाहर हो सकती हैं। सरे स्टार्स की खिलाड़ी हरमनप्रीत का गत सप्ताह एमआरआई हुआ था जिसके बाद डाक्टरों ने उनके बाएं कंधे में हल्के फ्रैक्चर की जानकारी दी है। उन्हें करीब एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है जिसके बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
 
हरमनप्रीत ने कहा - विश्वकप के आखिरी चरण में उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी। लेकिन वह खेलती रहीं। महिला बिग बैश लीग में भी उन्होंने सिडनी थंडर्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मैं फिलहाल खेलने की स्थिति में नहीं हूं और फ्रैंचाइजी को इस बारे में मैं जानकारी दे दूंगी।
 
इंग्लैंड में गत माह संपन्न हुये महिला विश्वकप में हरमनप्रीत भारत की दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं जिन्होंने अपनी नाबाद 171 रन की पारी से टीम को छह बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दिलाई थी। उन्होंने फाइनल में भी अर्धशतक जमाया लेकिन टीम इंग्लैंड से विश्वकप खिताब गंवा बैठी थी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »