19 Apr 2024, 02:59:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज के छह छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता है ये भारतीय खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 11:03AM | Updated Date: Aug 1 2017 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के युवा बल्‍लेबाज हार्दिक पांड्या युवराज के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। पांड्या भी युवराज की तरह एक ओवर में छह छक्‍के लगाना चाहते हैं। वहीं पांड्या के सीनियर चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि हार्दिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं। हार्दिक ने अपने टेस्‍ट पदार्पण में शानदार 50 रनों की पारी खेली थी। 
 
हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वह इसके बारे में कभी नहीं सोचते हैं लेकिन अगर कभी ऐसा मौका आया तो वो ये कारनामा कर सकते है। हार्दिक ने कहा कि वो छह छक्‍कों के बारे में नही सोचते हैं। मैने छह गेंद में छह छक्‍के मार रखे हैं। लेकिन अगर कभी चौथी गेंद पर भी छक्‍का मारना पड़ा तो वो मारेंगे। ये सभी मौके पर निर्भर करता है। जब मैं बॉल हिट कर रहा था टेस्‍ट में तो लग रहा था कि मैं वनडे की तरह बल्‍लेबाजी कर रहा हूं। 
 
उन्‍होंने कहा कि एक इंटरनेशनल क्रिकेटर होने के नाते सभी परिस्थिति में ढलना जरूरी होता है। अपको फॉर्मेट के अनुसार अपने खेल को बदलने की जरूरत होती है। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कहा था कि हार्दिक पांड्या भारत के बेन स्‍टोक्‍स जा जेक कालिस बनने की काबिलियत रखते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »