29 Mar 2024, 20:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने की हार्दिक की तारिफ, कहा - पांड्या बनेंगे भारत के बेन स्टोक्स!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 10:54AM | Updated Date: Jul 31 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाले। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि आलराउंडर हार्दिक पांड्या भारत के बेन स्टोक्स बन सकते हैं। विराट ने 23 वर्षीया पांड्या के प्रभावशाली टेस्ट पदार्पण को देखते हुए कहा कि जब आप घर से बाहर विदेशी जमीन पर खेलते हैं तो एक आॅलराउंडर आपको काफी संतुलन देता है और मुझे लगता है कि हार्दिक में वह प्रतिभा मौजूद है।
 
पंड्या ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में पहले टेस्ट में अपना टेस्ट पदार्पण किया। उन्होंने भारत की पहली पारी में 49 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए थे और श्रीलंका की पहली पारी में एक विकेट लिया था। उन्हें श्रीलंका की दूसरी पारी में कोई विकेट तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी शार्ट पिच गेंदों से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। इंग्लैंड के स्टोक्स को दुनिया में इस समय सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आलराउंडर माने जाते हैं। उनमें बल्ले और गेंद से टीम को जिताने की ताकत है। यही कारण है कि आईपीएल 10 में उन्हें सबसे ज्यादा कीमत मिली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »