29 Mar 2024, 17:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद इस तरह एन्जॉय कर रहे हैं विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 1:40PM | Updated Date: Jul 30 2017 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली एन्जॉय करते हुए नजर आए। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो साथी खिलाड़ी के एल राहुल के साथ स्वीमिंग पूल के किनारे चिल करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट गॉल में खेला गया और मेहमान टीम ने इसे 304 रनों से जीत लिया। रनों के लिहाज से ये टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी जीत भी है। टीम इंडिया ने चौथे दिन ही टेस्ट अपने नाम कर लिया। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में सेंचुरी जड़ी। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने और कुछ अटपटे संयोग भी नजर आए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »