24 Apr 2024, 14:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट में चयन नहीं होने के कारण इस खिलाड़ी ने लगा ली फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 12:39PM | Updated Date: Jul 30 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। बूटी रोड में रहने वाले 22 साल के रवि कुमार ने डिप्रेशन में खुदकुशी कर ली। झारखंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन नहीं होने से निराश चल रहे उभरते क्रिकेटर रवि कुमार ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। रवि रांची के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में बीए पार्ट 2 का छात्र था। काफी दिनों से वह क्रिकेट खेल रहा था। पढ़ाई पूरे करने के बाद उसे क्रिकेटर बनने की चाहत थी, लेकिन अंडर 19 में चयनित नहीं होने के कारण रवि की मानसिक स्थिती बिगड़ चुकी थी।

परिवार वालों ने उसका मनोचिकित्सक से इलाज भी करवाना शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की सुबह रवि कुमार अपने घर से मॉर्निंग वाक के लिए निकला और नहीं लौटा। घरवाले जब उसे खोजने निकले, तो सेवेंथ डे अस्पताल के सामने बन रहे बिल्डिंग के नीचे रवि का शव प्राप्त किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »