19 Apr 2024, 15:08:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने 'गाले' में तोड़ा अजहरुद्दीन का ये रिकॉर्ड, अब गावस्कर की बारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 9:41AM | Updated Date: Jul 30 2017 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाले। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपना 17 वां टेस्ट शतक और कप्तान के रूप में अपना 10 वां शतक बनाने के साथ महान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर रह गए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में नाबाद 103 रन बनाए। विराट का कप्तान के रूप में 44 पारियों में यह 10 वां शतक था। गावस्कर ने कप्तान रहते 74 पारियों में 11 शतक बनाए थे। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कप्तान के तौर पर 68 पारियों में नौ शतक बनाए थे, जबकि टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सचिन तेंदुलकर ने कप्तान रहते 43 पारियों में सात शतक बनाए थे। 
 
पटौदी को पीछे छोड़ा...
भारतीय कप्तानों में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में विराट अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। विराट के कप्तान के तौर पर 2478 रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान नवाब पटौदी (2424) को पीछे छोड़ दिया है। विराट से आगे सौरव गांगुली (2561), अजहरुद्दीन (2856), गावस्कर (3449) और महेंद्रसिंह धोनी (3454) हैं।
 
गांगुली से आगे हुए...
विराट ने अपने 58 वें टेस्ट में 17 वें शतक के साथ गांगुली (16 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। वह अब दिलीप वेंगसरकर और वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी पर आ गए हैं। विराट ने जहां 17 शतकों के लिए 58 टेस्ट और 99 पारियां खेलीं वहीं वेंगसरकर ने 116 टेस्ट और 185 पारियां तथा लक्ष्मण ने 134 टेस्ट और 225 पारियां खेलीं।
 
50 से ज्यादा औसत...
सर्वाधिक शतक बनाने में अब विराट भारत में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए हैं। मौजूदा समय में विराट एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका तीनों फार्मेट में औसत 50 से ज्यादा है। टेस्ट में उनका औसत 50.03, वनडे में 54.68 और ट्वेंटी-20 में 52.96 का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »