25 Apr 2024, 23:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद कैफ ने बेटे के साथ खेला शतरंज, लोगों ने कहा - ये इस्लाम में हराम है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 10:09AM | Updated Date: Jul 29 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ एक बार अपने विवादों में घिर गए। इस बार कैफ को अपने बेटे के साथ शतरंज खेलना भारी पड़ रहा है। कैफ ने अपने बेटे के साथ शतरंज खेलते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और तब से उन पर हमले होने लगे। 
कैफ ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह अपने बेटे के साक शतरंज खेलते दिख रहे हैं। इसका कैप्शन उन्होंने दिया है- "शतरंज के खिलाड़ी।" ये तस्वीर पोस्ट करने के बाद कुछ लोग अभद्र भाषा में कमेंट करने लगे। कुछ ने कहा कि शतरंज खेलना इस्लाम में हराम है। 
 
सोशल मीडिया में मोहम्मद कैफ पर पहली बार हमला नहीं हुआ है। इसके पहले उन्होंने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो सूर्य नमस्कार करते नज़र आ रहे थे। तब भी उन पर हमले हुए थे। कुछ दिन पहले इरफान पठान को भी निशाना बनाया गया था जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो साझा की थी। शमी ने भी ऐसे ही एक तस्वीर पोस्ट की थी जिस पर दकिनूसी लोगों ने ऐतराज़ किया था। उन्हें शमी की पत्नी के पहनावे पर आपत्ति थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »