23 Apr 2024, 17:55:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उषा का मिलेगा साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 1:53PM | Updated Date: Jul 28 2017 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सहवाग को उस समिति का हिस्सा बनाया गया है, जो खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव करेगी। 

इस समिति में सहवाग को पूर्व दिग्गज एथलीट पीटी उषा का भी साथ मिलेगा। सहवाग और पीटी उषा को इस साल खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड के चयन के लिए गठित 12 सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है।
 
रिटायर्ड जस्टिस सीके ठक्कर की अध्यक्षता वाली समिति की पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए 3 अगस्त को बैठक होगी। समिति के अन्य सदस्यों में मुकुंद किलेकर (मुक्केबाजी), सुनील डबास (कबड्डी), एमआर मिश्रा (पत्रकार), एस कन्नन (पत्रकार), संजीव कुमार (पत्रकार), लता माधवी (पैरा एथलीट), अनिल खन्ना (खेल प्रशासक), इंजेती श्रीवास्तव (महानिदेशक साई) और राजवीर सिंह (संयुक्त सचिव खेल मंत्रालय) शामिल हैं।
 
इसके अलावा देश को पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदंबी श्रीकांत और परुपल्ली कश्यप जैसे खिलाड़ी देने वाले कोच पुलेला गोपीचंद को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपीचंद द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड की समिति में चुने गए हैं। गोपीचंद के साथ क्युइस्ट पंकज अडवाणी को भी इस कमेटी का हिस्सा बनाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »