19 Apr 2024, 09:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुरलीधरन ने दिया श्रीलंकाई टीम को लेकर ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 1:51PM | Updated Date: Jul 28 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। मुथैया मुरलीधरन ने श्रीलंका क्रिकेट टीम की हाल के समय में खराब प्रदर्शन के लिए युवा खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन और अस्थिर संयोजन को दोषी ठहराया।

श्रीलंका को अपने इतिहास में पहली बार अपनी सरजमीं पर कमजोर जिम्बाबवे से वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। 11वीं रैंकिंग की जिम्बाब्वे की टीम ने आठ साल में पहली विदेशी जीत दर्ज की।
 
मुरलीधरन यहां एक कार्यक्रम के लिये मौजूद थे। उन्होंने कहा,‘‘हम पहली बार श्रीलंका में जिम्बाब्वे से सीरीज हार गये, इसका मतलब है कि हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास प्रतिभा है लेकिन इस समय काफी सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। युवा खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे। काफी सारे खिलाड़ी खेल रहे हैं और हर बार टीम बदल जाती है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »