28 Mar 2024, 16:21:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

LIVE IND-SL: भारत का दूसरा विकेट गिरा, बारिश की वजह से रूका मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 1:41PM | Updated Date: Jul 28 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाले। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी इनिंग में 2 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। अभिनव मुकुंद (27) क्रीज पर हैं। फिलहाल बारिश की वजह से मैच रूका हुआ है। इससे पहले भारत की पहली इनिंग के 600 रन के जवाब में श्रीलंका की फर्स्ट इनिंग 291 रन पर सिमट गई। भारत को 309 रन की लीड मिली लेकिन इसके बाद भी उसने श्रीलंका को फॉलोऑन नहीं दिया। 
 
मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ने गुरुवार के अपने स्कोर 154/5 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 291 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम ने 78.3 ओवर में 9 विकेट खोकर इतने रन बनाए। आखिरी बैट्समैन असेला गुणारत्ने चोटिल होने की वजह से बैटिंग करने नहीं आए। वे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। पहली इनिंग में भारत को 309 रन की बढ़त मिली लेकिन इसके बाद भी उसने श्रीलंका को फॉलोऑन नहीं दिया।
 
श्रीलंका की ओर से दिलरुवान परेरा ने सबसे ज्यादा 92* रन बनाए। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 83 और उपुल थरंगा ने 64 रन की इनिंग खेली थी।भारत की ओर से रवींद्र जडेजा सबसे सफल रहे जिन्होंने 3/67 विकेट लिए, इसके अलावा शमी को 2/45 और यादव, जडेजा और पंडया को 1-1 विकेट मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »