24 Apr 2024, 08:23:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी जीताने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर पुरस्कारों की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 2:15PM | Updated Date: Jul 27 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। चैम्पियंस ट्राॅफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से 23 करोड़ रूपए ईनामी राशि मिल चुकी है जो उसके सदस्यों और टीम प्रबंधन में बटेगी। पाकिस्तानी टीम के सदस्यों को नकद पुरस्कार, बंगले, लक्जरी कार पहले ही कई सम्मान समारोहों में बतौर पुरस्कार मिल चुकी है।
 
पीसीबी ने अपने खिलाड़ि‍यों और टीम प्रबंधन को बताया है कि आईसीसी से मिली पुरस्कार राशि के खिलाड़ि‍यों के लिए 16 हिस्से और एक प्रबंधन के लिए होगा। हर खिलाड़ी को एक करोड़ 35 लाख रूपए मिलेगा जबकि प्रबंधन (कोचों समेत) को करीब दस दस लाख रूपए दिए जाएंगे। पाकिस्तानी टीम ने 2,200,000 डालर ईनामी राशि जीती थी जो बिना कोई कर काटे पीसीबी को भेज दिए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »