29 Mar 2024, 06:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब माधुरी ने टीम इंडिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी को कहा सेक्सी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 1:33PM | Updated Date: Jul 26 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ियों और फिल्मी सितारों के बीच रिश्ते कोई नई बात नहीं है लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा भी है जिस पर उनसे लगभग आधी उम्र की माधुरी दीक्षित फिदा थीं। माधुरी भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थीं और उन्हें वो काफी सेक्सी लगते थे। इसका खुलासा माधुरी ने 1992 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में  किया था और इसका जिक्र Freepressjournal.in ने भी किया है।
 
जब माधुरी का दिल इस क्रिकेटर पर आया तो उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी जबकि इस क्रिकेटर की उम्र थी 43 साल। हालांकि ये क्रिकेटर तब रिटायर हो चुका था लेकिन तब भी वो बहुत चार्मिंग थे और लाखों लोग उन्हें पसंद करते थे। 1992 में माधुरी दीक्षित का करियर जब नई ऊंचाइयां छू रहा था तब  उन्होंने इंडिया 'टुडे मैगजीन' को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में माधुरी ने खुलाया किया था कि वो सुनील गावस्कर के लिए पागल हैं तब मधुरी ने कहा था वो बहुत सेक्सी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »