25 Apr 2024, 19:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने लगाया ऐसा शॉट, सीधे कैमरे पर जा लगी गेंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 1:09PM | Updated Date: Jul 25 2017 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 26 जुलाई को शुरू होने वाली टेस्‍ट सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका में जमकर अभ्‍यास कर रही है। इस अभ्‍यास के बीच टीम इंडिया गब्बर' कहे जाने वाले शिखर धवन ने सोमवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान एक बार फिर से गब्बर का तूफानी अंदाज दिखाया। 
 
धवन ने प्रैक्टिस के दौरान ही अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपने जाने पहचाने अंदाज में एक ऐसा करारा शॉट लगाया जो सीधे अभ्यास को रिकॉर्ड कर रहे कैमरे पर जा लगा।
 
3 टेस्ट मैच की इस सीरीज़ में शिखर धवन को मुरली विजय के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। धवन ने इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया था और इसी वजह से उन्हें अब श्रीलंका दौरे के लिए जगह मिली है। श्रीलंका दौरे पर भी धवन से उम्मीद है कि वो अपनी फॉर्म को यहां भी जारी रखेंगे।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »