19 Apr 2024, 12:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीली जर्सी पहनते ही रंग में लौटे धोनी, बरसाए छक्के पर छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 2:53PM | Updated Date: Jul 23 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हेडन और धोनी दोनों ही आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। धोनी मैदान पर चैन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहने उतरे थे। गौरतलब है कि टीएनपीएल के दूसरे सीजन में कुल 8 टीमें हैं और शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अगस्त को चैन्नई में होगा। 

दो साल के बैन के बाद तामिलनाडु प्रीमियर लीग में वापसी कर रही चैन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले ही दिन मैदान से एक अच्छी खबर आई। 
 
शनिवार को टीएनपीएल के सेकेंड सीजन के शुरुआत से पहले चैन्नई में महेंद्र सिंह धोनी और मैथ्यू हेडन के बीच छक्के लगाने का कॉम्पिटीशन हुआ। इस कॉम्पिटीशन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़कर फिर से अपना लोहा मनवा लिया। धौनी को बॉलिंग मशीन के जरिए बॉल डिलिवर की जा रही थी और वो एक के बाद एक छक्के जड़े जा रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »