20 Apr 2024, 15:54:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर हमला, 5 लोगों ने मिलकर पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 9:51AM | Updated Date: Jul 22 2017 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना पर शुक्रवार शाम सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की ओर उनकी गाड़ी तोड़ दी। परविंदर अवाना हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए हैं और पांवों की सिकाई करने के लिए साइट-4 में बर्फ खरीदने गए थे। 
 
परविंदर अवाना ने बताया, मैं आज ही कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटा हूं। सेक्टर चाई-4 में मेरा घर है। पैरों में सूजन आ गई है। पांवों की सिकाई करने के लिए साइट-4 में फैक्टरी से बर्फ लेने जा रहा था। जब मैं फैक्टरी से निकला तो पास ही एक फेब्रीकेटर से मारपीट करके पांच बदमाश भाग रहे थे। उनकी कार के पीछे मेरी कार थी। उन्हें लगा कि शायद मैं उनका पीछा कर रहा हूं। उन लोगों ने मेरी कार रोकी और हॉकी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
 
मैंने उनसे कारण पूछा और बताया कि मैं क्रिकेटर परविंदर अवाना हूं। इस पर उनमें से एक ने कहा तो क्या हुआ, हम भी सुंदर भाटी गैंग के सदस्य हैं। कासना कोतवाली के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परविंदर के साथ मारपीट की गई है। उनकी गाड़ी तोड़ दी। चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। 
 
हमलवारों ने खुद को सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताया है। परविंदर अवाना ने उनकी कार का नंबर बताया है, जो बाइक का निकला है। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश आम और खास हर किसी पर हमला कर रहे हैं। पुलिस बदमाशों को काबू करने में नाकाम है। लोगों के साथ मारपीट आम बात हो गई है। बदमाश फायरिंग करके फरार हो जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »