28 Mar 2024, 23:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका से भिड़ने से पहले विराट कोहली ने बोल दी बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 9:59AM | Updated Date: Jul 21 2017 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका दौरे पर पहुंचने के बाद गुरुवार को कहा कि मेजबान टीम को उसी के घर में हराना बेहद मुश्किल काम है और टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम के श्रीलंका पहुंचने के बाद विराट ने कोच रवि शास्त्री के साथ अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2015 में हमने पिछले दौरे में यहां सीरीज 2-1 से जीती थी।
 
उसके बाद से लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए हम नंबर वन बने हैं और आज नंबर एक के रूप में इस सीरीज में मौजूद हैं। 28 वर्षीय कप्तान ने कहा कि हमें श्रीलंका का दौरा हमेशा पसंद आया है। हमने पूर्व में यहां कई सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन श्रीलंका को उसकी जमीन पर हराना कभी आसान नहीं रहा है। यह एक जबरदस्त टीम है, जो अंतिम क्षण तक संघर्ष करना जानती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »