20 Apr 2024, 16:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने शास्त्री को दिया झटका, सचिन नहीं इसे बन सकती हैं सलाहकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 3:37PM | Updated Date: Jul 20 2017 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीएम इंडिया के नए नबेले हेड कोच रवि शास्त्री को BCCI ने बड़ा झटका दिया है। BCCI ने सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया का सलाहकार बनाने की रवि शास्त्री की मांग को खारिज कर दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस साल के आखिर में शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए राहुल द्रविड़ की सेवाएं ली जा सकती हैं। इससे पहले शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को भारतीय टीम का बैटिंग कंसल्टेंट बनाने की सिफारिश की थी। लेकिन शास्त्री के इस सुझाव को COA की सदस्य डायना एडुलजी ने खारिज कर दिया है।
 
भारत की महिला टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुलजी के मुताबिक सचिन इस वक्त मुंबई इंडियंस के आइकॉन हैं और स्पोर्ट्स चैनल सोनी के साथ भी उनका करार है। ऐसे में उनका भारतीय टीम के  बैटिंग कंसल्टेंट के तौर पर चयन ठीक नहीं होगा। COA की सदस्य डायना इस रुख के बाद अब एक बार फिर BCCI की निगाहें राहुल द्रविड़ पर टिक गई हैं। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक इस साल के आखिर में शुरू हो रहे द. अफ्रीका के दौरे के लिए द्रविड़ की सेवाएं ली जा सकती हैं।
 
इससे पहले नवनियुक्त हेड रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम सभी जानते हैं कि इंडिया-A और अंडर-19 फुल टाइम कोच द्रविड़ के आने से टीम को बहुत फायदा होगा। यह फैसला कर BCCI को बता दें कि वह कैसे अपना समय निकाल पाएंगे। इसमें 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »