29 Mar 2024, 19:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूही चावला के दिल में बसते हैं टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 3:59PM | Updated Date: Jul 19 2017 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जैसे आप और हम बॉलीवुड सितारों के फैन हैं। वैसे ही ये सितारे भारतीय क्रिकेट सितारों पर अपनी जान छिड़कते हैं। अपनी मोहक अदा से लोगों को रिझाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में राज खोला है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच क्रिकेट सितारों की दीवानगी कोई नई बात नहीं है। 
 
धोनी और सचिन की बड़ी फैंन हूं... 
जूही जिन दो खिलाड़ियों को पसंद करती हैं उनमें से एक तो धमाकेदार बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जूही चावला इन दोनों खिलाड़ि‍यों को काफी पंसद करती हैं और उनकी बड़ी फैन हैं।
 
जूही चावला ने खुद किया खुलासा
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान जूही चावला ने इसका खुलासा किया। जूही ने कहा, वैसे तो देश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बड़े सितारे हैं। कई के तो मुझे नाम तक नहीं पता। फिर भी जहां तक मेरी पसंद की बात है, तो मैं सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हूं। अब फिल्मों में बहुत कम नजर आने वाली जूही चावला ने उद्योगपति जय मेहता से शादी की है। वह शाहरुख के साथ आईपीएल टीम केकेआर की मालिक भी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »