19 Apr 2024, 10:05:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक क्रिकेटर्स के साथ दिखे जहीर खान और आशीष नेहरा, भड़के फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 3:40PM | Updated Date: Jul 19 2017 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस उस समय भड़क गए जब उन्‍होंने टीम इंडिया के दो दिग्‍गज खिलाड़ि‍यों को पाकिस्‍तान क्रिकेटर्स के साथ देखा। दरअसल, जहीर खान की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने एक फोटो शेयर की जिसमें वे खुद, जहीर, आशीष नेहरा, सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक, अजहर महमूद समेत कई पाक क्रिकेटर्स नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस भड़के उठे। 
 
आपको बता दें कि ये फोटो लंदन का है। लंदन में IIFA अवॉर्ड्स को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा था। जिसमें कई क्रिकेटर्स की वाइफ और गर्लफ्रेंड भी शामिल हुई थीं। सागरिका द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो डाले जाने के बाद कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि कई लोग इसे अच्छी फोटो कहकर कमेंट कर रहे हैं तो कई इसे गलत करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सानिया मिर्जा तो एंटी इंडियन है, पर आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी सागरिका।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »