20 Apr 2024, 03:03:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया इस खिलाड़ी के घर हुई चोरी - चोर चंपत कर गए 45000 रु. और फोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 12:38PM | Updated Date: Jul 19 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को मंगलवार को सरकारी नौकरी की खुशखबरी मिली, तो दूसरी तरफ जब वे नागपुर के शंकर नगर एरिया स्थित घर पहुंचे तो वहां चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उनके घर से चोर मोबाइल फोन और 45000 रुपए लेकर चंपत हो गए। 
 
दरअसल, यह घटना 17 जुलाई की है। चोरी की वारदात के दौरान उनके घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घटना की बात उस दौरान सामने आई जब उमेश यादव वापस घर आए और ताला टूटा हुआ देखा। जब उन्होंने घर के सामान की जांच की तो पाया कि 45000 रुपए और एप्पल का एक फोन गायब था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »