19 Apr 2024, 17:06:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीन बार की चैम्पियन इंग्लैंड 7वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 11:08AM | Updated Date: Jul 19 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिस्टल। तीन बार के चैम्पियन इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 2 गेंद और 2 विकेट शेष रहते हराकर सातवीं बार आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को यहां काउंटी ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। सराह ने 54 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 

71.05 स्ट्राइक रेट
सराह ने वनडाउन खेलते हुए 71.05 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। वे रन आउट हुईं। इंग्लैंड की कुछ बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां तो नहीं खेलीं, लेकिन रन गति को बनाए रखते हुए छोटे स्कोर बनाए। फ्रेन विल्सन ने 78.94 के स्ट्राइक रेट से 30 और जरूरत के समय जैनी गन ने 100.00  के स्ट्राइक रेट से नाबाद 27 रन बनाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »