24 Apr 2024, 17:05:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने शेयर किया ये अनोखा फोटो, हो रहा जमकर वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 10:25AM | Updated Date: Jul 19 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग हमेशा सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में चीजें शेयर करते हैं। सहवाग के बयान और ट्वीट्स जमकर वायरल होते हैं और सुर्खियां भी बटोरते हैं। अब वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में अपना आठवां विंबलडन खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर की तीन पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह गायों के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
रोजर फेडरर का गाय प्रेम...  
सहवाग का ये ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। सहवाग ने इस ट्वीट में लिखा है, रोजर फेडरर का गाय प्रेम देखकर बहुत अच्छा लगा। 
 
गाय को दुहने की कोशिश 
इन तीन तस्वीरों में से एक में फेडरर एक गाय को दुहने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं जबकि बाकी दोनों तस्वीरों में वह गाय के साथ टेनिस कोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं। सहवाग के इस ट्वीट को अब तक 18 हजार लोग लाइक और 4300 से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। 
 
रिकॉर्ड आठवां विबंलडन खिताब जीता 
16 जुलाई को खेले गए विंबलडन फाइनल में रोजर फेडरर ने मारिन सिलिच को मात देकर अपना रिकॉर्ड आठवां विबंलडन खिताब जीता था। फेडरर के करियर का ये 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, उनके नाम पहले से ही पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। फेडरर ने अपने करियर में अब तक 8 विंबलडन, 5 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। अब वह सबसे ज्यादा (8) बार विंबलडन जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फेडरर ने इस मामले में पीट सम्प्रास और विलियन रेनशॉ को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने सात-सात विंबलडन खिताब जीते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »