28 Mar 2024, 19:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोनी टीवी के इस चैनल के ब्रांड एम्बेसेडर बने सचिन तेंदुलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 10:17AM | Updated Date: Jul 19 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट में रिकॉर्डों के बादशाह सचिन तेंदुलकर को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है। सोनी ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सचिन की मौजूदगी में यह घोषणा की। सोनी ने नए एचडी चैनलों सोनी टीईएन 2 एचडी और सोनी टीईएन 3 एचडी समेत दर्शकों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खेलों को उपलब्ध कराने वाले कुल 11 चैनलों के साथ भारतीय उपमहाद्वीप में खेलों के प्रसारण करने वाले सबसे बड़े प्रसारकों में से एक के रूप में अपने स्थान को और मजबूत कर लिया है।
 
भारत और उपमहाद्वीप के दर्शकों को एक से अधिक खेलों का आनंद उठाने की संस्कृति की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स अपने एकीकृत थीम खेल जीवन की प्रेरणा है, के साथ ऊंचा उठने के मूलमंत्र को रेखांकित करेगा। एसपीएन के तरह तरह की विषय-वस्तुओं के पोर्टफोलियो को इसके 11 चैनलों में स्थान प्राप्त हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »