19 Apr 2024, 17:52:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने खोले अपनी जिंदगी के कई निजी राज, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 5:41PM | Updated Date: Jul 18 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक शो में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। पिछले साल प्रतिमा और इशांत की शादी हुई थी। ज्यादातर को सिर्फ यही मालूम है कि उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी की है। थी। पर कई लोग ये नहीं जानते कि क्रिकेट और बास्केटबॉल दोनों ही बहुत अलग खेल हैं। फिर इशांत और प्रतिमा की मुलाकात कैसे हुई? 
 
इशांत शर्मा ने खुद किया खुलासा
इसका खुलासा खुद इशांत ने एक शो पर किया। विक्रम सताये के शो 'वॉट द डक' में पहुंचे इशांत ने बताया कि हम दोनों के लिए यह पहली नजर का प्यार नहीं था। उनके दोस्त ने एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया था, जहां दोनों पहली बार मिले थे। 
 
यहां की स्कोरर काफी खूबसूरत हैं
इस टूर्नामेंट में चोट के कारण प्रतिमा हिस्सा नहीं ले पाई थीं, लिहाजा उन्हें स्कोर अपडेट करने का काम दिया गया था। इशांत इस टूर्नामेंट में चीफ गेस्ट थे। इसी दौरान उन्होंने पहली बार प्रतिमा को देखा था। इशांत को उस वक्त यह नहीं पता था कि वह खुद एक बास्केटबॉल प्लेयर हैं। उन्होंने मजाक में अपने दोस्त से कहा कि यहां की स्कोरर काफी खूबसूरत हैं, वैसी नहीं जैसी क्रिकेट ग्राउंड पर होती हैं। क्रिकेट में अकसर वरिष्ठ सदस्य ही लोकल टूर्नामेंट्स में स्कोरर की भूमिका निभाते हैं।
 
दो साल तक नहीं एक्सेप्ट की थी फ्रेंड रिक्वेस्ट 
इसके बाद इशांत के दोस्त ने उन्हें प्रतिमा की चोट और उनके बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के बारे में बताया। इशांत ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन इसमें काफी वक्त लगा। 28 साल के इशांत ने बताया कि प्रतिमा ने दो साल इंतजार कराने के बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट फेसबुक पर एक्सेप्ट की थी।
 
क्रिकेट-बास्केटबॉल को लेकर होती है बहस 
इंशात और प्रतिमा में अकसर एक चीज को लेकर बहस होती है कि कौन सा खेल ज्‍यादा खेलना मुश्किल है क्रिकेट या  बास्केटबॉल। एक तरफ जहां इशांत कहते थे कि क्रिकेट ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि इसमें खासकर तेज गेंदबाजों को ज्यादा शारीरिक श्रम करना पड़ता है।
 
बॉलिंग में क्या है, भागना है टेढ़ा होना... 
इशांत ने शो में बताया - मैंने कहा कि बॉस्केटबॉल में आपको भागना है जंप करना है और बास्केट मारनी है। तो उन्होंने कहा तो बॉलिंग में क्या है, भागना है टेढ़ा होना और बॉल फेंकनी है। मैंने कहा कि बॉलिंग बायोमैकेनिकल सबसे कठिन चीज होती है, जो आपके शरीर के लिए बनी ही नहीं है। 
 
आप भागते हो, रुकते हो, पैर पर लोड आता है और शरीर को मोड़ते हो और फिर और बॉल फेंकते हो। तो आप सोचिए कि इसमें कितनी चीजें आपके शरीर के हिसाब से हैं जो होती हैं। हमारा शरीर भागने के लिए बना है। हम भागेंगे, जंप करेंगे और बास्केट मारेंगे। 
 
इस पर मेरी पत्नी ने कहा कि मारकर देखो। मैं उसके साथ एकबार खेलने के लिए गया था। उसने मुझे भागते- भागते कोहनी मारी। अपने हाथ में लगे कोहनी के निशान को दिखाते हुए इशांत ने कहा- उसने जानबूझकर नहीं मारी थी। मैंने कहा कि ये फाउल है तो उसने कहा कि हम तो ऐसे ही खेलते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »