20 Apr 2024, 19:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के इस स्पिनर ने की अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 5:24PM | Updated Date: Jul 18 2017 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रहे एकलौते मैच में एक बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया है। टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रंगना हेराथ दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। 
 
हेराथ ने 81 टेस्ट मैचों में 8 बार एक मैच में 10 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 22 बार 10 खिलाड़ियों को आउट किया है। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 10 बार 10 खिलाड़ियों को आउट किया है।
 
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली ने 86 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने 9 बार 10 खिलाड़ियों को आउट किया है। श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ ने 81 टेस्ट मैचों में 8 बार ये कारनामा किया। भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी 132 टेस्ट मैचों में 8 बार ये कारनामा किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »