25 Apr 2024, 23:14:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं : क्रिस गेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 12:54PM | Updated Date: Jul 18 2017 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के कप्‍तानर विराट कोहली अपने करियर में दिनों-दिन नई उंचाइयों को छू रहे है। इसी क्रम में इस युवा बल्‍लेबाज की तुलना पूर्व महान भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर से हो रही है। अपने करियर के 9 सालों में कई अच्‍छी परियां खेलने के बाद कोहली लिटल मास्‍टर के रिकार्ड्स की तरफ भी तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है। वेस्‍टइंडीज के तूफानी  खिलाड़ी क्रिस गेल ने सचिन तेंडुलकर का शताको वाला रिकॉर्ड कोहली से टूटने की संभावना जताई है।

क्रिस गेल ने कहा है कि मै अभी उन्‍हे करियर में प्रगती करते हुए देख रहा हू।अभी काफी रन आने बाकी है और वे अनुभव के साथ और अधिक बेहतर होते चीले जाएंगे। वे टॉप में से एक होंगे। शयदद वे सचिन तेंडुलकर के सबसे अधिक शतकों चिन्हित करके उसे प्राप्‍त भी कर सकते है। 

टीम इंडिया में 19 वर्षीय प्रतिभाशाली विराट कोहली को 2008 में पहली बार खेलने का मौका मिला। मध्‍यक्रम में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए कोहली ने अपने बल्‍ले के दम पर पहचान बनार्इ और स्थायी रूप से टीम का हिस्सा बनने के बाद कप्तानी की कमान भी सम्भाली। अभी विराट के नाम 28 वन-डे शतक हैं और सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों से 21 शतक पीछे हैं। उनमें अभी काफी क्रिकेट बची हुई है, लिहाजा इस रिकॉर्ड को वे हासिल भी कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »