20 Apr 2024, 07:50:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की कप्तानी को लेकर रहाणे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- धोनी की वजह से ही…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 4:30PM | Updated Date: Jul 17 2017 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि धोनी की मौजूदगी ने कोहली के लिए कप्तानी काफी आसान बना दी। रहाणे को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिला था और वह 12वें खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर ड्रिंक्स ले जाते थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए सबको प्रभावित किया। 
 
धोनी ने आसान की विराट की कप्‍तानी 
रहाणे ने वह राज उजागर किया कि किस वजह से विराट कोहली के लिए कप्तानी आसान हो गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रहाणे ने कहा - महेंद्रसिंह धोनी का टीम में होना बहुत अच्छी बात है। हम उन्हें टीम में पाकर भाग्यशाली है। उनकी उपस्थिति विराट का काम आसान बना देती है। विराट कई बार उनसे सलाह लेने जाते हैं और धोनी के पास शानदार आइडिया होते हैं। इन दोनों को साथ में काम करते देख अच्छा लगता हैं।
 
तो इससे ज्यादा खिलाड़ी को क्या चाहिए
29 वर्षीय रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपना सपोर्ट करने के लिए विराट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा - विराट ने विंडीज में मुझे कहा कि उन्मुक्त होकर खेलो। उन्होंने मुझ पर पूरा विश्वास जताया और मुझे अपने हिसाब से खेलने की छूट प्रदान की। जब इस तरह कप्तान का समर्थन मिलता है तो खिलाड़ी को इससे ज्यादा क्या चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »