20 Apr 2024, 14:18:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गजब - अब गणित पढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं विराट कोहली के शॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 11:53AM | Updated Date: Jul 17 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने करियर में तो आगे बढ़ ही रहे हैं, इसके साथ-साथ वो दूसरों को भी करियर में आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। वो जिस तरीके से अपना गेम खेलते हैं उसकी दुनियाभर में तारीफें होती हैं लेकिन अब कोहली के शॉट्स खेलने के वीडियोज की मदद से अब बच्चों को गणित सिखाने की भी कोशिश की जा रही है।
 
खबरों के मुताबिक एक ऑनलाइन लर्निंग एप 'बायजू' (Byju) में बच्चों को पढ़ाने के लिए इस तरह के मेथड का इस्तेमाल किया जा रहा है। बायजू एक डिजिटल लर्निंग एप है जिसमें स्टूडेंट्स को किसी टॉपिक के बारे में जिंदगी अनुभवों के आधार पर ही सिखाया जाता है। 
 
इस एप के लिए काम करने वाली अनीता कहती हैं कि, छात्रों को खुद से जोड़ने के लिए उनसे ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिसमें बच्चों की दिलचस्पी होती है। इसी एप के लिए काम करने वाली एक और ट्यूटर कहती हैं कि वो भी स्टूडेंट्स को चीजें समझाने के लिए विराट कोहली के शॉट्स का इस्तेमाल करती हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि विराट कोहली ने न सिर्फ करोड़ों भारतीयों को मुस्कुराने का मौका दिया है बल्कि अब उनके शॉट्स स्टूडेंट्स की पढ़ाई में मदद भी कर रहे हैं।
 
हाल ही में विराट कोहली की अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। दोनो को न्यूयॉर्क के स्टोर के पास स्पॉट किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »