29 Mar 2024, 16:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने माना रवि शास्त्री का आदेश, जहीर खान का पत्ता कटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 1:48PM | Updated Date: Jul 16 2017 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बात मानते हुए भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाया जाना तय है। इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी भी की जा सकती है।

वैसे भी टीम इंडिया में इस समय बहुत उठा-पठक चल रही है। विराट कोहली की पसंद के आधार पर रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया और इसके बाद अब शास्त्री का कहना मानकर भरत अरुण को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी चल रही है।
 
सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने शास्त्री को बतौर हेड कोच चुना, लेकिन इसके अलावा गेंदबाजी कोच के रूप में जहीर खान और विदेशी दौरों के लिए राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ को लेकर उथल-पुथल मची और द्रविड़ व जहीर खान की नियुक्ति पर कोई स्पष्ट स्थिति अब तक नहीं बनी।
 
बड़ी बात ये भी रही कि सीओए ने सीएसी पर आरोप लगाया कि बिग-3 क्रिकेटरों ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जहीर और द्रविड़ को नियुक्त किया। सीओए की नाराजगी को बल रवि शास्त्री के बयान से भी मिला, जब उन्होंने कहा कि वो बतौर गेंदबाजी कोच भरत अरुण को जोड़ना चाहते हैं। इसके चलते ये स्पष्ट होने लगा था कि टीम इंडिया के फुल टाइम गेंदबाजी कोच के रूप में अरुण का चुना जाना तय है। 
 
54 वर्षीय भरत अब श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की कमान संभालेंगे। हालांकि, सीओए के एक सदस्य का कहना है कि राहुल द्रविड़ और जहीर खान की सेवाएं भी ली जाएंगी, लेकिन ये जरूरत के मुताबिक होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »