19 Apr 2024, 08:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेमीफाइनल के लिए आज न्यूजीलैंड को हराना होगा - कमान इंडिया... दिखा दो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 10:02AM | Updated Date: Jul 15 2017 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डर्बी। आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को यहां काउंटी ग्राउंड पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच जो अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच होगा, वह एक तरह से क्वार्टर फाइनल की तरह है। इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इन तीनों टीमों को भी अपने आखिरी मैच खेलना है। इसके बाद यह तय होगा कि कौन सी टीम किसके खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। 
 
सावधान इंडिया
न्यूजीलैंड की सूजी बैट्स 120.50 के औसत से 241 रन बना चुकी हैं। इसमें एक शतक व एक अर्धशतक शामिल है। एमी सैथरर्थव्हाइट ने एक अर्धशतक के साथ 172 रन बनाए हैं। सौफी डिवाइन ने एक अर्धशतक के साथ 119 और रॉचेल प्रिस्ट ने भी एक अर्धशतक के साथ 120 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में लेगब्रेक एमिलिया केर ने 160 रन देकर 10 तथा लिया ताहयूहू ने 179 रन देकर आठ विकेट लिए हैं। 
 
दमदार इंडियंस
पूनम राउत ने एक शतक व एक अर्धशतक के साथ 277, दीप्ति शर्मा ने दो अर्धशतक के साथ 177, स्मृति मंधाना ने एक शतक व एक अर्धशतक के साथ 213 और कप्तान मिताली राज ने तीन अर्धशतक के साथ 247 रन बनाए हैं। एकता विष्ट ने 255 रन देकर नौ, पूनम यादव ने 178 रन देकर सात तथा दीप्ति  शर्मा ने 246 रन देकर सात विकेट लिए हैं। 
 
हेड टू हेड
44 मैच 
16  इंडिया जीता
27  न्यूजीलैंड जीता
01 टाई
 
आज के मुकाबले
- साउथ अफ्रीका वि. आॅस्ट्रेलिया-टांटन
- इंग्लैंड वि. विंडीज -ब्रिस्टल
- इंडिया वि. न्यूजीलैंड -डर्बी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »