20 Apr 2024, 06:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स से बैन खत्म, धोनी फिर बनेंगे CSK के कप्‍तान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 2:08PM | Updated Date: Jul 14 2017 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो टीमों की वापसी हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लगा दो साल का बैन खत्म हो गया है। आईपीएल का पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो बार चैम्पियन बनी चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल-11 में मैदान पर फिर से अपना जलवा बिखेरेंगी।
 
#CSKReturns के साथ धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना भी शुरू कर चुकी है। चेन्नई सुपरकिंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक कैंपेन चलाया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीएसके की बेस्ट मेमोरी शेयर की जा रही है। 
 
इतना ही नहीं फैन्स में भी सीएसके की वापसी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएसके साथ-साथ लोगों के बीच धोनी को लेकर भी काफी उत्सुकता है। 2008 से लेकर 2015 तक धोनी ने टीम की कमान संभाली है और सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »