23 Apr 2024, 21:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने उठाई सचिन, गांगुली और लक्ष्मण की काबिलियत पर अंगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 12:01PM | Updated Date: Jul 14 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रह चुके संदीप पाटिल ने कोच की चयन प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े किए है।  संदीप पाटिल ने सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की काबिलियत पर अंगुली उठाई है। पाटिल ने कहा कि सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली को क्रिकेट कोच चुनने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। 
 
क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा है कि तेंदुलकर, गांगुली और लक्ष्मण ने भले ही क्रिकेट में नाम कमाया हो और अपने हुनर का जौहर दिखाया हो लेकिन इन तीनों में से किसी ने कोच के तौर पर कभी काम नहीं किया। 
 
उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या कोई कोच अंपायर को सेलेक्ट कर सकता है या कोई अंपायर किसी कोच का चुनाव कर सकता है?  गौरतलब है कि 11 जुलाई रात बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का चयन किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »