25 Apr 2024, 19:05:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एंजेलो मैथ्यूज के बाद इन दो खिलाड़ि‍यों को मिली टीम की जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 10:15AM | Updated Date: Jul 13 2017 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। जिम्बाब्वे के हाथों एकदिवसीय श्रृंखला में शर्मनाक हार के बाद कप्तानी छोड़ने वाले एंजेलो मैथ्यूज के स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को दिनेश चांडीमल को टेस्ट तथा उपुल थरंगा को सीमित ओवरों के मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया। जिम्बाब्वे ने हाल में श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 3-2 से हराया, जिसके बाद मैथ्यूज की कड़ी आलोचना हो रही थी।
 
उन्होंने इसके बाद कप्तान पद से त्यागपत्र दे दिया था। एसएलसी प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला ने कहा कि मैथ्यूज ने सुबह अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। हम पुनर्गठित होकर आगे बढ़ऩा चाहते हैं। मैथ्यूज ने हार की जिम्मेदारी ली और कहा कि वह अपना पद इसलिए छोड़ रहे हैंÞ ताकि उनका उत्तराधिकारी विश्व कप 2019 के लिए टीम को तैयार कर सकें।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »