20 Apr 2024, 19:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीसीबी ने दिया उमर अकमल को एक ओर झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 4:49PM | Updated Date: Jul 12 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी नई जारी केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है। पीसीबी का यह अनुबंध एक जून से प्रभावी है। अनुबंध सूची में चार वर्गों में कुल 35 खिलाड़ि‍यों को शामिल किया गया है। इस सूची से उमर अकमल को बाहर रखा गया। वह चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भी टीम से बाहर कर दिया गया था। 
 
हाल ही में इंग्लैंड में सम्पन्न चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले फखार जमान ,फईम अशरफ ,हसन अली और शाहदाब खान को इसका ईनाम मिला और उन्हें अनुबंध सूची में जगह दी गई है। हसन अली को ग्रेड बी में जगह मिली जबकि फखार जमान और शाहदाब खान को ग्रेड सी में स्थान दिया गया। निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज फईम अशरफ को ग्रेड डी के लिये चुना गया। ग्रेड ए में छह खिलाड़यिों अजहर अली ,मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक ,सरफराज अहमद ,यासिर शाह और मोहम्मद आमिर शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »