29 Mar 2024, 19:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जिम्बाब्वे से मिली हार से निराश एंजेलो मैथ्यूज ने छोड़ी श्रीलंका की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 11:13AM | Updated Date: Jul 12 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंकाई टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस सीरीज में 2-3 से मिली हार से निराश मैथ्यूज अपने पद तक को छोडऩे के बारे में पहले से ही विचार कर रहे थे।
 
श्रीलंका 26 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर वह पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही एक टी-20 मैच भी खेलेगी। वनडे में 11वीं रैंकिंग की टीम जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को न केवल 3-2 से हराया बल्कि विदेशी धरती पर पहली बार पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज भी जीती।
 
30 वर्षीय श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि इसे मेरे कॅरियर का सबसे खराब दौर कह सकते हैं। यह कतई पचाने लायक नहीं है। इस सीरीज में सबकुछ हमारे खिलाफ रहा, टॉस से लेकर विकेट को पढऩे तक सभी कुछ, लेकिन इसके लिए हम कोई बहाना नहीं बना सकते। हमने खराब खेला और किसी भी रूप में हमें उनसे बेहतर नहीं कहा जा सकता था।
 
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के वनडे प्रदर्शन में 2015 विश्वकप के बाद से लगातार गिरावट आई है। उसे इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार झेलनी पड़ी और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। उसे इस वर्ष इंग्लैंड की मेजबानी में सम्पन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी ग्रुप चरण से बाहर हो जाना पड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »