19 Apr 2024, 23:22:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये है इस भारतीय स्टार का नया हेयर स्टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 10:45AM | Updated Date: Jul 12 2017 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इन दिनों आराम कर रहे टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा छुट्टियों का पूरा फायदा उठा रहे हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। लिहाज रोहित ने इस समय का उपयोग अपने नए हेयर कट पर किया है। जी हां! रोहित ने ट्विटर सोमवार को अपने नए हेयर कट की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें रोहित कैमरे की ओर पीठ दिखाकर थम्स अप का निशान बना रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में रोहित ने लिखा, बेहद जरूरी हेयरकट।

फैन्स को नहीं पसंद आया लुक: रोहित भले ही अपने नए हेयरस्टाइल को लेकर खुश हो रहे हों, लेकिन उनके फैन्स को यह स्टाइल जरा भी पसंद नहीं आया। @u_v_rays नाम के यूजर ने लिखा, शानदार, अब गेंदबाज भी आपको नहीं पहचान पाएंगे। उनके प्लान भी फेल हो जाएंगे।
@chiku_ravi ने लिखा, ये कैसा हेयर कट है भाई। कुछ अच्छा नहीं लग रहा, सच कहूं तो। @B_lakshay ने रोहित का मजाक उड़ाते हुए लिखा, फैशन के नाम पर कुछ भी। @RohitPungalia ने लिखा, ये तो मैं भी कर देता ट्रिमर से। कितने पैसे दिए इसके। मैं डिस्काउंट भी देता भाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »