26 Apr 2024, 04:39:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के 'दादा' के नाम होगा मेट्रो स्टेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 1:09PM | Updated Date: Jul 10 2017 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 8 जुलाई को अपना 45वां जन्म दिन मनाया था। इस मौके पर उनके फैंस ने इच्छा जताई कि प्रिस ऑफ कोलकाता, बंगाल टाइगर व 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली के बेहाला चौरस्ता स्थित घर के पास बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा जाए। 
 
सौरव गांगुली फैन क्लब के रतन हलदर ने कहा कि जब से गांगुली भारतीय कप्तान बने हैं, तब से हम उनका जन्मदिन मनाते रहे हैं। इस बार हमारी एक विशेष इच्छा है। हम बेहाला चौरस्ता मेट्रो स्टेशन का नाम उनके नाम पर चाहते हैं। यह रेलवे की परियोजना है तो हम मंत्रालय को लिखेंगे और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो से मिलेंगे। गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को बेहाला में हुआ था। गांगुली हाल ही इंग्लैंड और डेनमार्क की यात्रा से भारत लौटे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »